Kolkata Rape Murder: कोलकाता रेप-मर्डर केस में बड़ा खुलासा, वारदात से पहले पुलिस कमिश्नर की बाइक से घूम रहा था संजय रॉय,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kolkata Rape Murder: कोलकाता के आरजी कर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर से हुए रेप- मर्डर मामले की जांच अब तक जारी है. इसी बीच इन्विस्टेशन में बड़ा खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी संजय रॉय ने वारदात के बाद आने- जाने के लिए जो बाइक इस्तेमाल की थी. वह कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड थी.

सूत्रों के मुताबिक संजय रॉय ने 8 अगस्त को घटना वाले दिन उत्तर और दक्षिण कोलकाता में बने अलग-अलग रेड लाइट इलाकों में जाने के लिए उसी बाइक का इस्तेमाल किया. इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा और महिला डॉक्टर के साथ भयानक अपराध को अंजाम दिया. हालांकि तब तक वह कमिश्नर के नाम पर पंजीकृत बाइक को 15 किमी चला चुका था.

कोलकाता पुलिस ने बाइक पर जारी की सफाई

मीडिया में यह रिपोर्ट सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस ने अपनी सफाई जारी की है. सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट जारी कर कोलकाता पुलिस ने कोलकता में पुलिस की सभी गाड़ियां कमिश्नर के नाम पर ही रजिस्टर्ड हैं. चूंकि संजय रॉय पुलिस के साथ जुड़ा हुआ सिविक वॉलंटियर था और उसकी ड्यूटी अस्पताल में बनी पुलिस चौकी पर थी. इसलिए वह बिना किसी की इजाजत के वहां से बाइक उठाकर ले गया था. कोलकाता पुलिस ने कहा कि इस बाइक के मालिकाना हक को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related