Trending Nowशहर एवं राज्य

CHAMPAI SOREN NEWS : भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन ? दिल्ली पहुंचने पर अटकलें तेज

CHAMPAI SOREN NEWS: Will Champai Soren join BJP? Speculation intensifies on reaching Delhi

नई दिल्ली. भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन रविवार को कोलकाता से नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर मीडिया ने सवाल दागे, तो कहा कि मैं निजी काम दिल्ली आया हूं। मेरी बेटी यहां रहती है। भाजपा में शामिल होने अटकलों पर उन्होंने तीन बार यह लाइन दोहराई कि अभी हम जहां हैं, वहीं हैं।

इससे पहले लगाई जा रही अटकलों के मुताबिक, चंपई सोरेन अपने समर्थक तीन JMM विधायकों के साथ किसी भी दिन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके समर्थक 3 विधायकों के नाम- समीर मोहंती, रामदास सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम बताए गए हैं। कहीं-कहीं उनके साथ पाला बदलने वाले विधायकों की संख्या 6 बताई जा रही है।

एक दिन पहले ही कहा था- ‘हम जहां पर हैं, वहीं पर हैं’ –

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच शनिवार को भी मीडिया ने चंपई सोरेन से सवाल पूछा था। इस पर उन्होंने कहा था कि हम जहां पर हैं, वहीं पर हैं। चंपई सोरेन पाला बदलते हैं, तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ा झटका होगा।

झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? –

झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था। माना जा रहा है कि नवंबर या दिसंबर में महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हो सकता है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: