CG CRIME BREAKING: घर में मां और बेटी की मिली अधजली लाश, गांव में फैली सनसनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. भदरा गांव के एक घर में मां और बेटी की अधजली लाश मिली है. घटना से गांव में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है.

CG CRIME BREAKING: जानकारी के अनुसार आज सुबह कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में मां संतोषी (44 वर्ष) और ममता (16 वर्ष) की लाश उनके ही घर में पड़ी हुई है. घटना की सूचना पर तत्काल कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा घटना स्थल पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए हैं. वहीं मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है. मामले एसडीओपी कसडोल ने बताया कि मां-बेटी की अधजली लाश मिली है. शरीर में चोट के निशान भी हैं. फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है जिनके आने के बाद मामले की जांच में तेजी आएगी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है.

अकेले रहते थे माँ -बेटी

CG CRIME BREAKING: मिली जानकारी के अनुसार मां और बेटी दोनों घर में अकेली रहती थीं. मृतिका के भाई ने जब आज फोन किया और संपर्क नहीं हो पाया, तो उसने पड़ोसी को फोन किया. जब पड़ोसी ने जब घर में जाकर देखा, तो मां और बेटी की लाश पड़ी हुई थी, जिसके बाद घटना की पुलिस को सूचना दी गई. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related