CG CRIME NEWS: शराबी पिता ने की अपने ही बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक में शराबी पिता ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पहली घटना में पिथौरा के कमारपारा गांव के निवासी दीवान कमार (55 वर्ष) ने रोज की तरह ही शराब पीकर घर पर अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई किया। इसके बाद शराबी दीवान कमार की पत्नी अपने बेटे राजू कमार (22 वर्ष) को घर में अकेला छोड़कर पास के गांव चरौदा में रथयात्रा देखने गई।

CG CRIME NEWS: पत्नी के जाते ही शराबी ने फिर अपने बेटे से लड़ाई शुरू कर दी और इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पिता दीवान ने अपने ही बेटे के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौक पर पहुंची और आरोपी पिता दीवान कमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

CG CRIME NEWS: शराबी पिता ने की अपने ही बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related