Indigo Flight News: इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 10 घंटे तक फंसे रहे 200 यात्री

Date:

Indigo Flight News : इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिस वजह से विमान समय से उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, इंडिगो की ओर से बताया गया कि जांच के बाद विमान को रवाना किया गया।

फंसे रहे 200 यात्री

Indigo Flight News: इस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 10 घंटे तक फंसे रहे 200 यात्री

बताया गया कि विमान में 200 से ज्यादा यात्री जाने हैं, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं। 10 घंटे से ज्यादा समय से यात्री (इस्तांबुल एयरपोर्ट) पर फंसे हुए हैं। बता दें कि नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को 20:00 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने से यात्री समय से अपने गंतव्य की ओर नहीं जा सके। इस दौरान एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।

इंडिगो ने यात्रियों को दी जानकारी

इंडिगो की ओर से कहा गया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 12 में देरी हुई। यात्रियों को देरी के बारे में बताया दिया गया है। साथ ही उन्हें जलपान परोसा गया और एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related