क्या TMKOC शो में दोबारा मिस्टर सोढ़ी के किरदार में होगी गुरुचरण की एंट्री? जानिए क्या कहा .

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Gurucharan Singh TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ( TMKOC ) शो में मिस्टर सोढ़ी घर से जाने के बाद अब वापस तो लौट आए हैं. लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने बयान में शो में लौटने की बात का बातों ही बातों में हिंट दिया था. इसके बाद वो हाल में शो के प्रोड्सूर असित मोदी से मिलने पहुंचे. जिसके बाद शो में वापसी की खबरें फिर से तेज हो गई हैं. इसके बाद एक्टर को अप्रोच किया गया और शो में लौटने की खबरों को लेकर सवाल पूछा. जानिए गुरुचरण सिंह ने आखिर क्या कहा?

असिम मोदी से मिलने पहुंचे थे गुरुचरण

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की दोपहर एक्टर को असित मोदी (Asit Modi) के ऑफिस में उनसे मिलने पहुंचे. गुरुचरण को ऑफिस में जाते हुए जैसे ही देखा गया तो उनके शो में दोबारा एंट्री की खबरों आने लगीं. लेकिन जैसे ही वो बाहर निकले तो कुछ भी साफ तौर पर कहने से मना कर दिया.
क्या फिर होगी शो में एंट्री?

दरअसल, एक पोर्टल ने जब गुरुचरण सिंह से शो में वापसी को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा- ‘मैं कुछ भी नहीं जानता. आगे देखते हैं.’ गुरुचरण ने साफ तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा लेकिन मना भी नहीं किया. ऐसे में हो सकता है कि वो फिर से शो में मिस्टर सोढ़ी के किरदार में एंट्री लें. लेकिन अभी कुछ भी ऑफीशियली कंफर्म नहीं है.

25 दिन बाद लौटे थे घर

गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) अप्रैल में 25 दिन के लिए घर से कहीं चले गए थे. इसके बाद घरवालों ने पुलिस में शिकायत की. खूब खंगाला लेकिन वो कहीं नहीं दिखे. आखिर में वो 25वें दिन खुद ही वापस आ गए. लौटते ही घरवालों को बताया कि वो आध्यात्मिक जर्नी पर गए थे. गुरुचरण ने फिलहाल काम की तलाश कर रहे हैं. लौटने के बाद उनके पास असित मोदी का भी फोन आया था. जिसके बाद उनकी असित से मुलाकात लोगों को कुछ और इशारा कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related