TRIPAL MURDER BREAKING : 2 नाबालिग लड़की और पिता की चाकू गोदकर हत्या, मची सनसनी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRIPAL MURDER BREAKING: 2 minor girls and father stabbed to death, sensation created..

बिहार के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर का चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने दो नाबालिग लड़कियों और उनके पिता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो सनकी प्रेमी सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तीन लोगों की हत्या का यह मामला सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह का है. पुलिस के मुताबिक यह ट्रिपल मर्डर प्रेम-प्रसंग के कारण किया गया है. आरोपी ने बेरहमी से एक शख्स और उसकी दो नाबालिग लड़कियों की हत्या की है. हमले के दौरान लड़कियों की मां ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है. घायल महिला का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मां ने भागकर बचाई जान

पुलिस के मुताबिक सनकी आशिक ने नाबालिग प्रेमिका सहित उसकी छोटी बहन, पिता और मां पर धारदार हथियार से हमला किया. हालांकि, मां किसी तरह से भागकर बचने में कामयाब रही. लड़कियों की मां शोभा देवी ने बताया,’रात करीब 2 बजे दो लोग आए और हमला शुरू कर दिया. हमलावरों ने दोनों बेटियों और पति के साथ-साथ मुझपर भी धारदार हथियार से हमला किया. मैंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घर से बाहर निकलकर शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी.’

छपरा में चल रहा इलाज

घायल शोभा देवी के मुताबिक कुछ महीनों पहले उनकी नाबालिग बेटी चांदनी कुमारी आरोपी सुधांशु उर्फ रोशन से बात किया करती थी. लेकिन कुछ महीनों मेरी बेटी ने उससे बातचीत करने से इनकार कर दिया था. इसे लेकर रोशन ने धमकी भी दी थी. मृतकों में नाबालिग लड़कियां चांदनी कुमारी (17), आभा कुमारी (15) के साथ लड़कियों के पिता तारकेश्वर सिंह भी शामिल हैं. लड़कियों की मां घायल शोभा देवी का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

गांव में पुलिस बल तैनात

मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए इस घटना में शामिल प्रेमी सुधांशु कुमार उर्फ रोशन एवं उसके साथी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है. इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related