Byju Crisis: Byju’s को बड़ा झटका बढ़ी मुश्किलें, कंपनी से छिन गया मैनेजमेंट का हक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Byju Crisis: एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) की मुश्‍क‍िलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब बायजू (Byju’s) को क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) को 158.9 करोड़ रुपये का पेमेंट करने में फेल होने पर दिवाला कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा. बायजू एक समय देश की सबसे बड़ा स्टार्टअप था, जिसकी अनुमानित कीमत 22 अरब अमेरिकी यूएस डॉलर थी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ ने मंगलवार को फर्म के खिलाफ दिवाला कार्यवाही की अनुमति दी और एक अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया. एनसीएलटी (NCLT) ने साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल को भी निलंबित कर द‍िया और इसकी संपत्ति को जब्त कर दिया.

Byju Crisis: कंपनी के फाउंडर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन समाधान पेशेवर को रिपोर्ट करेंगे. एनसीएलटी ने पंकज श्रीवास्तव को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है. बायजू ने पहले भारतीय क्रिकेट टीम को स्‍पॉन्‍सर क‍िया था. बायजू ने कहा कि उसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के साथ सौहार्दपूर्ण समझौता होने की उम्मीद है. दूसरी तरफ सूत्रों ने कहा कि कंपनी अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी (NCLT) के समक्ष आदेश को चुनौती देने की योजना बना रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related