छुट्टी लेने के लिए इन कर्मचारियों और अधिकारीयों को करना पड़ेगा ऑनलाइन अप्‍लाई, इस तारीख से लागु होगा नियम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए अब विभागीय दर्पण पोर्टल में ऑनलाइन अप्‍लाई करना पड़ेगा. इस पोर्टल पर जहां कर्मचारियों का सारा सर्विस रिकार्ड उपलब्ध है वहीं अब छुट्टियों का सारा रिकार्ड भी इस पोर्टल पर ही उपलब्ध होगा. लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी संयुक्त संचालक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है.

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत करने की जिम्मेदारी संभागीय संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है. वह आवेदन पर विचार कर तय करेंगे की किसे छुट्टी देनी है और किसे नहीं. छुट्टी के लिए आवेदन करने के बाद स्वीकृति की जानकारी भी ऑनलाइन पोर्टल पर ही मिलेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related