CG TRANSFER BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किया 10 जिला न्यायाधीशों का तबादला

Date:

CG TRANSFER BREAKING: Chhattisgarh High Court transferred 10 district judges

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं, 2 को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। धमतरी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) पंकज कुमार जैन को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) नियुक्त किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट स्थापना में ओएसडी आदित्य जोशी को हाईकोर्ट की ई लॉ रिपोर्ट कमेटी के एडिटोरियल बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है। आदेश रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला –

हाईकोर्ट ने 10 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के मुताबिक बालोद की प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज डॉ. प्रज्ञा पचौरी को इसी पद पर दुर्ग भेजा गया है। हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (चयन एवं भर्ती) जितेंद्र कुमार को रायगढ़ का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। स्थायी लोक अदालत, बिलासपुर के चेयरमैन मो. रिजवान खान को बैकुंठपुर का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाया गया है। फैमिली कोर्ट, बिलासपुर के प्रिंसिपल जज श्यामलाल नवरत्न अब बालोद के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज होंगे। हाईकोर्ट ने 6 अतिरिक्त सेशन जज के भी तबादले किए हैं, इसमें डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत पाराशर को बलौदा बाजार से दुर्ग, डॉ. ममता भोजवानी को सक्ती से कोरबा, विक्रम प्रताप चंद्रा को कोरबा से कोंडागांव और हाईकोर्ट में ओएसडी वीरेंद्र का रायगढ़ तबादला किया गया है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज प्रशांत कुमार शिवहरे को सक्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट से सक्ती में ही प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को भाटापारा के फास्ट ट्रैक कोर्ट से भाटापारा में ही डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडिशनल सेशन जज बनाया गया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related