BUS ACCIDENT NEWS : यात्रियों से भरी बस बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 4 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला में यात्रियों से भरी बस बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बस में सवार एक महिला यात्री की भी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा यात्री इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना औबेदुल्लागंज शाहगंज थाना सीमा की है।

दरअसल चौरसिया ट्रेवल्स की यात्री बस जिसका नंबर MP 04 PA 1544 है, भोपाल से बकतरा की ओर जा रही थी। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। इसी दौरान शाहगंज के धबोटा घाट के अंधे मोड़ पर एक बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बाइक में सवार 3 लोगों और बस में सवार एक महिला यात्री की इस सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही औबेदुल्लागंज शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी घायलों का इजाज जारी है। वहीं पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related