SHARE MARKET : एग्जिट पोल आने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उछाल, क्या पीएम मोदी के बयान ने मार्केट में मचाया बवाल ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHARE MARKET: Huge jump in Sensex-Nifty after exit poll, did PM Modi’s statement create ruckus in the market?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून, मंगलवार को घोषित होंगे. ऐसे में शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखने वालों के जेहन में एक सवाल है कि क्या नतीजों के दिन यानी चार जून को शेयर मार्केट बंद रहेगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर मार्केट को लेकर बयान देकर खलबली मचा दी थी. पीएम मोदी के इस बयान की चर्चा चारों तरफ थी. जिसकी वजह से शेयर मार्केट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

हालांकि, चुनाव के नतीजे आने से पहले ही शेयर मार्केट में भयंकर उछाल देखने को मिल रहा है. सोमवार सुबह शेयर मार्केट में बड़ा बूम देखने को मिला. सेंसेक्ट 2500 अंकों के उछाल के साथ खुला, जबकि निप्टी 1000 अंकों के उछाल के साथ खुला.

क्या बंद रहेगा शेयर बाजार ? –

आपको बता दें कि सामान्यतः भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दो दिन बंद रहता है. शेयर मार्केट में यह छुट्टी शनिवार और रविवार को होती है. वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे, ऐसे में शेयर मार्केट के बंद होने की संभावना न के बराबर है. वहीं अगर आधिकारिक तौर पर देखा जाए तो शेयर मार्केट की आधिकारिक साइट पर 4 जून को अवकाश नहीं दिखाया गया है. ऐसे में यह तय है कि चुनाव नतीजों के दिन भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा और निवेशक इसमें ट्रेडिंग कर सकेंगे.

PM मोदी के इस बयान से मची खलबली –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर मार्केट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थी. पीएम मोदी के इस बयान ने बाजार में खलबली मचा रखी है. बता दें कि पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, “जिस दिन चुनाव का नतीजा आएगा, आप हफ्ते भर में देखना कि भारत का स्टॉक मार्केट… उनकी प्रोग्रामिंग वाले सारे थक जाएंगे.” बता दें कि पीएम मोदी के इस बयान के बाद शेयर मार्केट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related