CG BREAKING: Roshan Chandrakar’s remand extended.. He is accused of custom milling scam.
रायपुर। 150 करोड़ के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन घोटाले के आरोपी राइस मिलर रोशन चंद्राकर को 10 जून तक ईडी की रिमांड पर दे दिया है। 4 दिन पहली रिमांड खत्म होने पर ईडी ने सोमवार को विशेष न्यायालय में पेश किया था और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश 14 दिन के लिए 10 जून तक ईडी को कस्टोडियल रिमांड दे दी है। इस घोटाले के अहम किरदार रहे आईटीएस अफसर मनोज सोनी भी रिमांड पर है।

