WEATHER UPDATE : गर्मी से तप रहे उत्तर भारत को ‘रेमल’ तूफान ने दी राहत 

Date:

WEATHER UPDATE: ‘Remal’ storm gave relief to North India which was scorching due to heat.

इंदौर। उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई शहरों में रात 10 बजे तक भी हवाओं में तपन महसूस हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र बुरी तरह तप रहा है। राजस्थान में भी बीते 4 दिनों में हीट वेव के कारण 24 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के जैसलमेर शहर से सटी भारत-पाक सीमा पर तो तापमान करीब 55 डिग्री के पार कर गया है।

कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

• पंजाब में फरीदकोट शहर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

• उत्तर प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

• महाराष्ट्र के अकोला में भीषण गर्मी के कारण 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है।

• राजस्थान में गर्मी का ये आलम है कि BSF के जवान ने गाड़ी के बोनट पर रोटी सेंक ली।

• गर्मी के कारण उदयपुर में 3 दिन में 300 चमगादड़ों की मौत हुई है।

• राजस्थान के फलौदी का तापमान रविवार को भी 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

कब केरल पहुंचेगा मानसून

भीषण गर्मी के बीच लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हर साल केरल मानसून 1 से 4 जून के बीच आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल प्री मानसून एक्टिविटी 27 मई से 4 जून के बीच शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया है कि इस साल मानसून जल्दी दस्तक नहीं देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल मानसून 3 दिन पहले 19 मई को ही पहुंच गया था। हर साल यहां इस क्षेत्र में 22 मई से बारिश शुरू होती है।

अगले 48 घंटों में इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी 27, 29 और 30 मई को खूब बारिश हो सकती है। इन इलाकों में ‘रेमल’ चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...