MAHADEV SATTA APP CASE BREAKING: 14 days judicial remand to dismissed constable Arjun Yadav
रायपुर। महादेव सट्टा मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 8 की पहली रिमांड पूरी होने पर ईओडब्लू ने आज विशेष न्यायालय में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया । उसे ईओडब्लू ने मप्र के हिल स्टेशन पचमढ़ी से गिरफ्तार कर लाया था। इस पर सट्टे से मिली रकम को पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का आरोप है।

