CG BIG NEWS : तुष्टिकरण के कारण भुवनेश्वर साहू की हत्या, कांग्रेस राज में हिंदू समाज को डराया और धमकाया गया – डिप्टी सीएम साव

Date:

CG BIG NEWS: Bhuvaneshwar Sahu murdered due to appeasement, Hindu community was intimidated and threatened during Congress rule – Deputy CM Sao

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से बिरनपुर मामले की सीबीआई जांच पर कहा कि, साहू समाज ने भुनेश्वर साहू की हत्या को गंभीरता से लिया है। तुष्टिकरण के कारण भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई है। कांग्रेस की सरकार ने एकतरफा कार्रवाई की है। बिरनपुर में हिंदू समाज को डराया और धमकाया गया। सीबीआई जांच के बाद अपराधी सामने आएंगे। श्री साव ने कहा कि, पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच होगी, इससे युवाओं के साथ न्याय होगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे।

श्री साव ने भूपेश बघेल के आरोप का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव में शुरू से ही बघेल को विरोध का सामना करना पड़ा है। उनके कार्यकर्ता ही विरोध कर रहे हैं। पोलिंग बूथ में भी उनको कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, ये कांग्रेस के आपसी लड़ाई का मामला है। इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।

श्री साव ने बताया कि, भाजपा सरकार ने नक्सलियों को कुछ हिस्से में समेट दिया था, लेकिन बघेल सरकार ने फिर से नक्सलियों को पोषित किया। कांग्रेस सरकार नक्सलियों की भाषा बोलती थी। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला है। साय सरकार ने पिछले चार महीने में 90 नक्सलियों को मार गिराया है। 125 गिरफ्तार हुए और 200 से अधिक ने सरेंडर किया है।

श्री साव ने कहा कि, पहले और दूसरे चरण में भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जनता ने वोट किया है। वहीं तीसरे चरण के लिए भी हमारे केंद्रीय नेताओं का आना होगा। भीषण गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं । जनता का भी भाजपा को आशीर्वाद मिल रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related