LOK SABHA ELECTION 2024 : पीएम मोदी ने कांग्रेस राज पर साधा निशाना, चिराग पासवान को बताया छोटा भाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LOK SABHA ELECTION 2024: PM Modi targets Congress Raj, calls Chirag Paswan his younger brother

जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान चिराग पासवान को छोटा भाई बताया। नीतीश कुमार के काम की तारीफ की और लालू यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में घेरा।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें –

आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है। जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है।

रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते।

घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं। लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं।

आज का भारत, दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है।

बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया।

बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है।

आज देश के सारे भ्रष्टाचारी, जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, अब मिलकर मोदी के खिलाफ हो गए हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related