दानापुर-लोकमान्य तिलक होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, मची अफरातफरी

Date:

पटना। आरा-बिहिया के बीच कारीसाथ स्टेशन के पास एक होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई. घटना मंगलवार (26 मार्च) देर रात की है. ट्रेन नंबर 01410 दानापुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के कोच नंबर एम-9 में आग लगी जिसके बाद अफरातफरी मच गई.

घटना के बाद ट्रेन को लूप लाइन पर रोका गया है. दानापुर से ट्रेन खुली थी. आग पर काबू पा लिया गया है. यह घटना रात के 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है. जैसे ही ट्रेन में आग लगने की सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को मिली तो टीम सक्रिय हो गई. हालांकि इस घटना में हताहत की खबर नहीं है.

कई गाड़ियों के बदले गए रूट

ट्रेन में आग लगने के चलते 13 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं. इसमें ट्रेन नंबर 22914 हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12150 दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, 13201 पटना-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं. नीचे डाइवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related