बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ में बची 4 सीटों पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र  सिंह यादव, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया गया है. इससे पहले कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

बता दें कि बीरेश ठाकुर पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मोहन मांडवी से लगभग 5000 मतों से पीछे रहे थे. वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने जनपद सदस्य पद से अपनी राजनीति की शुरुआत की. 3 बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के कोरर से जनपद सदस्य रहे. 2015 में कच्चे से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए. 2010 से 2022 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे. बीरेश ठाकुर 2019 में कांकेर लोकसभा से 6914 वोट से चुनाव हारे थे.

सरगुजा लोकसभा से शशि सिंह को मैदान में उतारा गया है. शशि सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं. उनके दादा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक खेल साय सिंह हैं. अभी वर्तमान में शशि सिंह जिला पंचायत में सभापति हैं.

आमने-सामने कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी

बीजेपी प्रत्याशी लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी
बृजमोहन अग्रवाल रायपुर विकास उपाध्याय
विजय बघेल दुर्ग राजेंद्र साहू
तोखन साहू बिलासपुर देवेंद्र यादव
संतोष पांडे राजनांदगांव भूपेश बघेल
चिंतामणि महाराज सरगुजा शशि सिंह
राधेश्याम राठिया रायगढ़ डॉ. मेनिका देवी सिंह
भोजराज नाग कांकेर बीरेश ठाकुर
सरोज पांडे कोरबा ज्योत्सना महंत
महेश कश्यप बस्तर कवासी लखमा
कमलेश जांगड़े जांजगीर शिव कुमार डहरिया
रूपकुमारी चौधरी महासमुंद ताम्रध्वज साहू

Chhattisgarh Crimes

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related