CG BIG NEWS : अवैध रूप से खोली गई दुकान पर चला बुलडोजर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Bulldozer runs on illegally opened shop

रायपुर। बिलासपुर में रविवार देर शाम खमतराई रोड के पास अटल चौक में हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी के अवैध रूप से खोली गई दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। सरकारी जमीन पर मकान बनाने पर नोटिस चस्पा किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमण कर दुकान मकान बनाने वालों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गोपी सूर्यवंशी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दरअसल, सरकंडा क्षेत्र में 15 फरवरी की रात दिपक नाम के ड्राइवर की हत्या हो गई थी। जिसके बाद डिप्टी सीएम अरुण साव से मृतक के परिजनों ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मृतक दीपक के पिता ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा से बात की।

पीड़ित ने रोते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री से अपने बेटे के हत्यारों के मकान में बुलडोजर चलाने की मांग की थी। इस पर गृह मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं नगर निगम ने जब इस मामले की पड़ताल की तो आरोपी की दुकान अवैध रूप से पाई गई। जिस पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। वहीं सरकारी जमीन पर बने मकान पर नोटिस चस्पा किया। 24 घंटे के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाने पर उसे तोडने का अल्टीमेट दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related