CG BREAKING : दिल्ली रवाना हुए सीएम साय, मीडिया से कहा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM Sai left for Delhi, told the media..

रायपुर। भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मंत्रिमंडल के सदस्यों के अलावा विधायक एवं संघठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी अधिवेशन में शामिल होंगे.दिल्ली के लिए रवाना होने वालों में मुख्यमंत्री साय और दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत, महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं।

वहीं दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन है, जिसमें छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, मंत्रीगण, विधायक और सांसद जा रहे हैं. धरम लाल कौशिक ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद में आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से पार्टी का एजेंडा बनाया जाएगा. मोदी जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा, जिसके लिए सभी को जिम्मेदारियां दी जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related