BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर का ऐलान, रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सलाना अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। हैदराबाद में आयोजित इस समारोह में टीम इंडिया के सभी स्टार खिलाड़ी शामिल हुए। साल 2023 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड एक युवा बल्लेबाज के नाम रहा। इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम किया।

BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर का ऐलान

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। साल 2023 गिल के लिए काफी यादगार रहा। इन 12 महीनों के दौरान वह वनडे में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और उन्होंने वनडे में पांच शतक भी लगाए। उन्होंने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली।

साल 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने साल 2023 में टीम इंडिया के लिए कुल 48 मैच खेले। इस दौरान वह 6 टेस्ट, 29 वनडे और 13 टी20 मैचों का हिस्सा बने। टेस्ट में उन्होंने 1 शतक की मदद से 258 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 63.36 की औसत से 1584 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 5 शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, टी20 में गिल ने 26.00 की औसत से 312 रन बनाए।

इन खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी

साल 2019-20 के लिए मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, आर अश्विन साल 2020-21 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। साल 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह को BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related