CG BREAKING : ट्रक और बस चालकों की हड़ताल से जनता परेशान, सीएम ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Public upset due to strike of truck and bus drivers, CM called high level meeting

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रक चालकों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति हेतु आज दोपहर साढ़े तीन बजे प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेंगे।

रायपुर में क्या है वर्तमान स्थिति –

रायपुर के जीई रोड, भाटागांव स्थित पेट्रोल पंप पर विवाद के हालात बन गए। लोगों को अपनी पारी का इंतजार करते हुए आधे घंटे का वक्त लग रहा था। तब जाकर कुछ लोगों को पेट्रोल मिल पाया। ये हड़ताल केंद्र सरकार के कानून का विरोध है जिसमें हिट एंड रन मामले में ड्राइवर्स को कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। रायपुर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल में यात्री बसों के पहिए थम गए। हड़ताल के चलते कोई भी चालक बस नहीं चला रहा है। बस स्टैंड में आने वाले यात्री वापस लौट रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related