Trending Nowशहर एवं राज्य

सांसद सरोज पांडेय और वन मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

सांसद सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: