एसआई भर्ती के अभ्यर्थियों ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात

Date:

जगदलपुर। 6 साल से चल रही एसआई भर्ती प्रक्रिया में फाइनल सूची जारी करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात की है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही 6 साल से रुकी एसआई भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग अभ्यर्थियों ने शुरू कर दी है।

बता दें कि अगस्त 2018 में सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 655 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिसे 2021 में बढ़ा कर 975 पद कर दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना है की 2018 में सरकार बदलने के बाद किसी कारण से इस भर्ती प्रक्रिया में स्टे लगा दिया गया था। बाद में कोर्ट से मिले क्लीन चिट के बाद स्टे तो हट गया लेकिन कोरोना के कारण एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया रुक गई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related