कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज…सदन में सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद आज यानी 19 से 21 दिसंबर तक विधानसभा शीतकालीन सत्र चलेगा. सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद कांग्रेस विधायक की बैठक होगी. यह बैठक में नए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास में होने वाली है. इसमें कांग्रेस के सभी 35 विधायक शामिल होंगे.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से सभी विधायकों का परिचय होगा. उसके बाद विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ अनुपूरक बजट को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीन दिवसीय सत्र में कुल 3 बैठकें होंगी. सत्र में सरकार 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी. यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश होगा. जिसमें किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपये, पीएम आवास योजना के लिए 3 हजार करोड़ रुपये, महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related