RAIPUR BREAKING : रायपुर एयरपोर्ट में सोने के साथ पकड़ा गया यात्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Passenger caught with gold in Raipur airport

रायपुर। राजधानी के विवेकानंद एयरपोर्ट पर पैसेंजर के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है. पैसेंजर इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से रायपुर 2 किलो सोना लेकर पहुंचा था. जिसे सीआईएसएफ की टीम ने हिरासत में लिया है. जब्त सोने की कीमत 1 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट से पैसेंजर लखनऊ से रायपुर पहुंचा. चेकिंग के दौरान पैसेंजर के पास से 2 किलो सोना बरामद किया है. पकड़े गए सोने की कीमत एक करोड़ से अधिक है. सीआईएसएफ की टीम ने पैसेंजर को हिरासत में ले लिया है. मामले की सूचना पर आईटी की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related