OMG: You will be stunned to hear the price of Ayodhya land, the city of Ram.
द हिंदू की ख़बर के अनुसार, जैसे-जैसे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के क़रीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे सदर इलाक़े और 15 किलोमीटर क दायरे में ज़मीन के दामों में तेज़ी से उछाल आया है.
अयोध्या के स्टांप एंड रजिट्रेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नवंबर महीने में उत्तर प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में राजस्व में बढ़ोतरी के मामले में अयोध्या सबसे ऊपर रहा. यहां के राजस्व में 109.19 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
उन्होंने कहा, “राजस्व का ज़्यादा हिस्सा ज़िले में ज़मीन के पंजीकरण से आया है, ख़ासकर सदर इलाक़े में”
राम मंदिर में 22 सितंबर को भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है.
ख़बर के अनुसार, शहर के एक डेवेलपर ने बताया, “ मंदिर के तीन किलोमीटर के दायरे के बाहर ज़मीन के रेट 3000 से 15 हज़ार रुपये वर्ग फ़ुट है. लेकिन इसके अंदर यहां एक बिस्वा (1360 वर्ग फ़ुट) ज़मीन बहुत महंगी है. अगर आपको यहां कोई ज़मीन मिलती है तो उसकी क़ीमत 25 हज़ार वर्ग फ़ुट तक हो सकती है.


