Trending Nowशहर एवं राज्य

बदली छटते ही तापमान में आई गिरावट, चार डिग्री और गिरेगा पारा

रायपुर। देशभर में मिचौंग तूफ़ान का प्रभाव देखने को मिला है। अब छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बदली और बारिश के बाद आसमान साफ होते ही छत्तीसगढ़ में अचानक ठंड बढ़ गई है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, इससे प्रदेश में और भी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

: बता दें कि लगभग हफ्ते भर के बदली और बारिश से लोग परेशान हो गए थे। वहीं, अब बारिश के बाद आसमान साफ होने के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग बताया कि अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ का मौसम और सर्दीला होने वाला है। गौरतलब है कि मिचौंग का प्रभाव अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी बना हुआ है। और बदली का दौर जारी है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री वृद्धि होगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से और ठंड बढ़ाने की संभावना है। रायपुर में आज सुबह से ही बदल साफ है। वहीं हल्की धूप भी है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share This: