BREAKING : नहीं रहें CID फ़ेम फ्रेडरिक्स

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: CID fame Fredericks is no more

मुंबई. सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘सीआईडी’ में एक सीआईडी अधिकारी फ्रेडरिक्स का मशहूर किरदार निभाने वाले दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में सोमवार और मंगलवार‌ की दरमियानी रात 12.08 बजे ली अंतिम सांस. 57 साल के दिनेश फड़नीस का मल्टिपल ऒर्गन फेल्योर के चलते हुआ निधन हो गया है.

सीआईडी में दया का किरदार निभाने वाले और दिनेश फड़नीस के बेहद करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी जटिलताएं दिनों दिन बढ़ती ही चली गयीं. दिनेश फडणीस 30 नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे.

कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में किया जाएगा दिनेश फड़नीस का अंतिम संस्कार. टीवी शोज़ के अलावा उन्होंने कई फ़िल्मों में भी‌ किया था काम.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related