CG BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक शैलेष पांडेय को नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Notice to Congress candidate and MLA Shailesh Pandey

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक शैलेष पांडेय को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अफसर सुभाष सिंह राज ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब पेश करने कहा है।

रिटर्निंग अफसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मंदिर चौक से सिंधी कालोनी रोड, भक्त कंवर राम रोड, मुख्य मार्ग एवं अयोध्या नगर (चर्च गली), डा घाटगे नर्सिंग होम, सिंधी कालोनी बिलासपुर में बिजली के खंभो में बैनर पोस्टर लगाया गया है एवं मेन रोड पर बैनर पोस्टर से प्रवेश द्वार बनाया गया है, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है। आयुक्त नगर निगम बिलासपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर उक्त शिकायत की पुष्टि भी हो रही है।

उनका यह कृत्य आदर्श आचार संहिता एवं छ.ग. संपत्ति विरूपण अधिनियम 1994 का उल्लंघन है। प्रत्याशी पांडेय को निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक संपत्तियों पर किये गये विरूपणों को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में अपना स्पष्टिकरण नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत करें। विज्ञापन सामग्रियों को नहीं हटाने अथवा स्पष्टिकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related