रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज, जानिए क्या है फैंस के रिएक्शन

Date:

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का फैंस को काफी समय से इंतजार है। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल, मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अंदाज को देख कर फैंस काफी खुश और एक्साइटेड हो रहे है। संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर की शुरुआत में तो रणबीर कपूर काफी मासूम नजर आते हैं और फिर उनका खतरनाक अंदाज लोगों को हैरान कर देता है। टीजर में अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी लोगों को प्रभावित किया है। फिल्म एनिमल का टीजर देख फैंस ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि ‘फिर मासूम से खतरनाक बन गया’। फिल्म की कहानी को लेकर बताया जा रहा है कि ये कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है, जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related