रायपुर। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में कॉन्ग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी यानी तीनों राष्ट्रीय दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सभी 90 प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने असम, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के 90 विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा है। फिलहाल ये सभी विधायक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हैं। इन विधानसभा संयोजकों को विधानसभा क्षेत्रों में कैसे काम करना है, इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में रणनीति के साथ काम करने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में ये संयोजक प्रत्याशियों की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 8 दिनों के कार्यक्रम में ये 90 विधायक विधानसभा संयोजको की सहायता से समाज के प्रमुखों और जनता से भी मिलेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली इस बैठक के बाद यह सभी विधायक अपने-अपने प्रभारी विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ आने वाले इन 90 विधायकों को अपने-अपने विधानसभा संयोजकों की सहायता से कार्य करने की रूपरेखा समझाई। इसका चुनाव पर कितना असर पड़ता है, ये आने वाला वचक्त ही बताएगा।
भाजपा प्रत्याशियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने असम, महाराष्ट्र के 90 विधायक पहुंचे छत्तीसगढ़
Date:

