Trending Nowदेश दुनियामनोरंजनशहर एवं राज्य

VIDEO : पति निक जोनस के कारण रोने लगी प्रियंका चोपड़ा ..

VIDEO: Priyanka Chopra started crying because of husband Nick Jonas..

अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और रॉक सिंगर निक जोनस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक गिर गए। जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क में एक लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। उसमें निक जोनस परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक मंच से गिर पड़े। हालांकि वे तुरंत खड़े भी हो गए और अपनी परफार्मेंस बंद नहीं की, उसे जारी रखा। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें गिरने के दौरान ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।

जोनस ब्रदर्स का यह म्यूजिक कॉन्सर्ट न्यूयॉर्क शहर के यांकी स्टेडियम में चल रहा था। वायरल वीडियो में निक व्हाइट शर्ट और येलो पैंट पहने दिखाई दिए और स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसी दौरान वे अचानक स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। लेकिन वे फिर से उठ जाते हैं और अपना परफॉर्मेंस जारी रखते हैं। इस घटना के बाद निक के फैंस उनके लिए काफी चिंति​त दिखाई दिए और उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कीं।

इमोशनल हो गई प्रियंका चोपड़ा –

उनके एक प्रशंसक ने कहा कि कोई गंभीर हादसा भी हो सकता था। इस कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी साथ नजर आईं। जहां वह निक की परफॉर्मेंस देख कर इमोशनल हो गई थीं। प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका उन्हें देखकर इमोशनल हो जाती हैं और अपने आंसू पोंछती हुई नजर आई थीं। एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो इस मौके ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड क्रॉप टॉप को कैरी किया था, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे साइड-स्लिट पेंसिल स्कर्ट और जैकेट के साथ पेयर किया था। बोल्ड मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज़ और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।

1 दिसंबर 2018 को हुई थी निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी –

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सिनेमा जगत के पावर कपल हैं, जो आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों 1 दिसंबर साल 2018 को उदयपुर में बेहद ही शादी अंदाज में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका और निक जोनस में 10 साल का एज गैप हैं। प्रियंका अपने पति निक से बड़ी हैं, जिस वजह से दोनों ने लोगों के काफी तानों का सामना किया। लेकिन प्रियंका और निक ने कभी एक-दूसरे के साथ नहीं छोड़ा और शादी कर ली।

 

 

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: