CG BREAKING : चुनाव लड़ेंगे उपमुख्यमंत्री के भाई, कांग्रेस नहीं यह पार्टी पसंद

Date:

CG BREAKING: Deputy Chief Minister’s brother will contest elections, prefers this party not Congress

सूरजपुर। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। सभी पार्टियों में दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है, वहीं कांग्रेस के लिए एक चिंताजनक खबर आ रही है, दरअसल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के भाई और सूरजपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष बिंदेश्वर शरण सिंह उर्फ विक्की बाबा निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है। बिंदेश्वर शरण सिंह 2018 में सूरजपुर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष थे, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में अपना कब्जा किया था। वह जिले के काफी कद्दावर नेता भी माने जाते हैं।

खबरों के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें तवज्जो नहीं मिली, जिसकी वजह से वह कांग्रेस पार्टी से नाराज रहे,, कई बार कांग्रेस के खिलाफ मीडिया में उनके बयान भी आए। अब यह साफ तौर पर यह बात कह रहे हैं कि यदि उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया जाता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उनके इस फैसले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भी काफी संवेदनशील है। उनके अनुसार वह बिंदेश्वर शरण सिंह को मनाने में सफल हो जाएंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT: आपस में टकराई सांसद के काफिले की 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा…

CG ACCIDENT: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज...

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली...