कांग्रेस का मौन सत्याग्रह थोड़ी देर में, सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

Date:

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस आज देश के सभी राज्यों की राजधानी में मौन सत्याग्रह का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में भी मौन सत्याग्रह होगा। सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक शामिल होंगे। सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं।प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस प्रदेश में मौन सत्याग्रह करेगी। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं। वह भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। गुजरात हाईकोर्ट का फैसला निराशाजनक जरूर है, मगर अप्रत्याशित नहीं है। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी। कांग्रेस को विश्वास है कि न्यायपालिका सत्य का साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : शशिकांत द्विवेदी को बोर्ड की शक्तियां

CG BREAKING : Board powers given to Shashikant Dwivedi रायपुर।...

SUPREME COURT SIR CASE : ममता बनी वकील

SUPREME COURT SIR CASE : Mamata turns lawyer नई दिल्ली।...