CG BREAKING : युवक के घर मिला गौमांस, गुस्साई भीड़ ने पत्नी और बेटे के साथ किया ऐसा काम ..

Date:

CG BREAKING: Beef found at young man’s house, angry mob did such thing with wife and son..

कोरबा। एक व्यक्ति के घर गौमांस की बिक्री किए जाने की खबर मिलने से नाराज कुछ हिंदुवादी लोग घर का घेराव कर दिए। घर के अंदर डीप फ्रीजर में मटन की तरह काट कर रखे गए गौमांस मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। घर का मुखिया मौके पर मौजूद नहीं था, उसकी पत्नी व बेटे पर ही नाराज लोगों ने गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। कुछ समझदार लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया, तब तक पुलिस की टीम पहुंच गई।

शहर के मोतीसागर पारा में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा गौमांस बेचे जाने की सूचना क्षेत्र के लोगों को मिली। इसके बाद जुटी भीड़ उसके घर जा पहुंची और अंदर प्रवेश करने का प्रयास किए, लेकिन घर के मुखिया की पत्नी व बच्चे दरवाजे पर ही लोगों को रोकने लगे। इसकी वजह से विवाद की स्थिति निर्मित हुआ। नाराज लोगों ने महिला को खींच कर पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने उसका पुत्र आया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस बीच यहां पुलिस पहुंच गई और घर की तलाशी ली, तो डीप फ्रीजर में काट कर रखा गया गौमांस मिला। लोगों ने पुलिस को बताया कि इमलीडुग्गू में भी गोदाम है, जहां गाय के अवशेष भंडारित करके रखा गया है। पुलिस वहां भी पहुंची, तो देखा को काफी मात्रा में गाय की चम़ड़ी और हड्डियां रखी हुई थी। लोगों का आरोप था कि यहां भी महानगर की तर्ज पर होटलों में गौमांस की आपूर्ति की जा रही। कोतवाली टीआइ निरीक्षक रूपक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही, इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मांस और खाल के परीक्षण के लिए पशु चिकित्सा विभाग का सहयाेग लिया जाएगा।

मरे गाय को दफनाने कहा गया, पर घर ले गया

पुलिस को जांच में पता चला है कि सड़क दुर्घटना में एक गाय की मौत हो गई थी। उसे दफनाने की जिम्मेदारी मोतीसागर पारा में रहने वाले उस व्यक्ति को दी गई थी, जिसके घर यह बवाल हुआ। आशंका जाहिर की जा रही है कि गाय को दफनाने की जगह वह घर ले गया और मांस काट कर फ्रीजर में रख दिया। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति हसदेव नदी के किनारे गाय का मांस काटने का काम पिछले कई माह से कर रहा था। वर्षा होने की वजह से वह घर ले गया और उसकी पोल खुल गई।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related