अमेरिका का दौरा खत्म कर पीएम मोदी मिस्र के लिए रवाना, ये रहा उनका पूरा कार्यक्रम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका का दौरा खत्म कर मिस्र की राजधानी काहिरा के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की यह मिस्र की पहली यात्रा है। इस दौरान वे हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक जाएंगे और शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। यह उन करीब 4000 भारतीय सैनिकों का स्मारक है, जो प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में शहीद हुए थे। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा जा रहे हैं।

‘इंडिया यूनिट’ के साथ करेंगे संवाद

पीएम मोदी अल हकीम मस्जिद भी जाएंगे, जिसका पुनरुद्धार बोहरा समुदाय के सहयोग से किया गया था। बता दें कि मिस्र की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया यूनिट’ के साथ भी संवाद करेंगे, जिसका गठन मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत यात्रा से लौटने के बाद मार्च में किया था। इस यूनिट में कई उच्चस्तरीय मंत्री शामिल हैं।

कारोबार एवं आर्थिक सहयोग पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे । दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने तथा कारोबार एवं आर्थिक सहयोग के नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस दौरान कुछ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किये जायेंगे।

सामरिक संबंध में आई मजबूती

आपको बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। भारत और मिस्र के बीच रक्षा और सामरिक संबंध पिछले कुछ वर्षों में प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों देशों की सेनाओं ने इस साल जनवरी में पहला संयुक्त अभ्यास किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related