CG BREAKING : पुलिस रेंज के 97 आरक्षक बनेंगे प्रधान आरक्षक, योग्यता सूची जारी ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 97 police range constables will become head constables, merit list released ..

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस रेंज के 97 आरक्षक निकट भविष्य में प्रधान आरक्षक बनेंगे। रेंज के पुलिस अधीक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी कर दी गई है।पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश परिपालन में सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में रेंज स्तरीय विभागीय पदोन्नति परीक्षा में आरक्षक से प्रधान आरक्षक हेतु कुल 97 उत्तीर्ण योग्य प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची रेंज के पुलिस अधीक्षकों द्वारा जिलों में जारी की गई है।

योग्यता सूची में शामिल प्रधान आरक्षकों का पीपी कोर्स परिणाम के आधार पर विभागीय प्रक्रिया अनुसार अपने तैनाती जिला इकाई में आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जावेगी। योग्यता सूची में शामिल किसी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच,अपराधिक प्रकरण दर्ज पाए जाने पर उनकी पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित होगी।

पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बताया कि सरगुजा रेंज अंतर्गत विभागीय पदोन्नति में कुल 97 प्रधान आरक्षकों के पदोन्नति होने से रेंज के थानों में विवेचकों की कमी दूर होने के साथ साथ लंबित प्रकरणों का समयावधि में निराकरण होगा। अपराधों पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी।

आइजी गर्ग ने कहा कि रेंज में चलाए जा रहे बीट सिस्टम प्रणाली व सशक्त एप की मानिटरिंग विवेचकों द्वारा निरंतर किया जाएगा। इसके अलावा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बल की वृद्धि होने से कानून व्यवस्था पर नियंत्रण लगाने के साथ साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनचुना -पुंदाग, भूताही मोड़ जैसे इलाके में विशेष टीम तैयार कर नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त होगी।

आइजी ने कहा कि पुलिस विभागीय पदोन्नत्ति की प्रकिया से पुलिस बल के जवानों का सकारात्मक दक्षता परिवर्तन के साथ-साथ मनोबल, उत्साह के साथ हौसला भी बढ़ेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related