BIG BREAKING : IPS अधिकारी ने दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: IPS officer resigns, makes serious allegations against the government

डेस्क। भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी डॉ कमल किशोर सिंह के इस्तीफा दे दिया है। डॉ कमल किशोर सिंह का 5 जून को अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त नागरिक सुरक्षा के पद पर स्थानांतरण हुआ था। सरकार को भेजे गए अपने इस्तीफा मे डॉ कमल किशोर सिंह ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

सरकार और विभाग पर लगाए गंभीर आरोप –

आईपीएस अधिकारी डॉ कमल किशोर सिंह एडीजी के पद पर तैनात थे। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी थे। डॉ कमल किशोर सिंह का तीन दिन पहले ही एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण से एडीजी सिविल डिफेन्स के पद पर ट्रांसफर किया गया था। सरकार को भेजे अपनी इस्तीफा में एडीजी ने कई गंभीर आरोप भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक इन्होंने राज्य सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस्तीफा के अनुसार इन्हें जानबूझकर महत्वपूर्ण पदों से दूर रखा जा रहा है। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें समय-समय पर प्रताड़ित भी किया जाता रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related