CM बघेल का भाजपा पर तंज : बोले-भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन…

Date:

रायपुर : आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग में राजीव भवन का लोकार्पण किया। वहीं सीएम बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा भाजपा का काम क्या है, राम नाम जपना पराया माल अपना। भाजपा गाय के नाम से वोट मांगती है, राम के नाम से वोट मांगती है। लेकिन न गाय की सेवा करती है, न राम का काम करती है। लेकिन हम महात्मा गांधी के राम राज्य के सपना सुराजी गांव के माध्यम से पूरा कर रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं। तीन साल से गौठान बना रहे हैं। लेकिन भाजपा के लोग कभी नहीं गए। अब चुनाव सामने आ रहा है, तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं। वे गाय खोजने नहीं वोट खोजने के लिए गए थे। लेकिन न तो गाय का आशीर्वाद मिलेगा, न राम का आशीर्वाद मिलेगा। आज हम दावे से साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सबकी सरकार है, यही वजह है कि देश में आज गुजरात मॉडल की नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा होती है।

बता दें कि चिटफंड का मामला प्रदेश में काफी दिनों से चल रहा है। वहीं आज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीमे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह चिटफंड का खूब प्रचार किए। चिटफंड कंपनी में सब घुम-घुम कर पैसा जमा करवाए। जमा के बाद पैसा लेकर भाग गए। इस संबंध में जांच के लिए गृहमंत्री को चिट्ठी लिखी, लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। उस समय हम लोग आंदोलन किए। रमन सिंह ने सबका पैसा लुटवा दिया। हमने पैसा वापस कराने का काम किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि गरीब, किसान हो, मजदूर हो, सभी के लिए योजनाएं बनाई है। आज प्रदेश में एक लाख पांच हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इस महीने 32 करोड़ रुपए दिए गए हैं, पिछले महीने 16 करोड़ रुपए दिए गए थे। आज मंदी का कोई असर छत्तीसगढ़ में देखने को नहीं मिल रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VANDE BHARAT ATTACK : वंदे भारत पर पथराव, भागवत सवार

VANDE BHARAT ATTACK : Stones pelted at Vande Bharat,...

FLIGHT UPDATE : अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान फाइनल

FLIGHT UPDATE : Ambikapur to Delhi flight finalised अंबिकापुर. अंबिकापुर...

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...