TRAIN ACCIDENT UPDATE : उड़ीसा के बालासोर में सबसे बड़े ट्रेन एक्सीडेंट की सामने आई वजह ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRAIN ACCIDENT UPDATE: The reason for the biggest train accident in Balasore, Odisha came to the fore ..

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में ढाई सौ से अधिक यात्रियों की जान जा चुकी है जबकि करीब एक हजार लोग घायल हुए हैं. तीन ट्रेन की भीषण टक्कर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इन सबके बीच हादसे की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आई है. इस जांच रिपोर्ट में इस भीषण घटना के पीछे सिग्नल से संबंधित गलती सामने आई है.

संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन नंबर 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस को पहले अप मेन लाइन के लिए सिग्नल दिया गया और तुरंत ही इसे वापस भी ले लिया गया लेकिन तब तक ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश कर चुकी थी. इस लाइन पर पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी. कोरोमंडल एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी. मालगाड़ी से टकराने के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related