UPSC 2022 TOPPER SUCCES STORY : कई संगठनों में इंटर्नशिप, MNC की छोड़ी नौकरी, सिविल सर्विस के सपने को इशिता ने किया ऐसे पूरा ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UPSC 2022 TOPPER SUCCESS STORY: Internship in many organizations, left MNC job, Ishita fulfilled her dream of civil service like this ..

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणामों की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग ने आज यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को करते हुआ कुल 933 उम्मीदवारों को नियुक्ति हेतु अनुशंसा की। चयनित उम्मीदवारों की सूची में इशिका किशोर (रोल नंबर 5809986) का पहला स्थान हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई करने वाली इशिता किशोर अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है। अखिल भारतीय सेवाओं में सीधे ग्रुप ए और बी पदों पर नियुक्ति दिलाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) सेवा में जाना चाहती हैं।

MNC की छोड़ी नौकरी –

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉपर इशिता किशोर (AIR 1) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के SRCC कॉलेज कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिस्क एडवाइजर की नौकरी ज्वाइन की। हालांकि, भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की तरफ ले आया।

कई संगठनों में की इंटर्नशिप –

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने से पहले इशिता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कई निजी संगठनों में इंटर्नशिप भी की, इनमें सीआरवाई, गेल इंडिया लिमिटेड, आदि शामिल हैं। इसके बाद इशिता ने खेल एवं युवा मंत्रालय में इंडो-चाइना यूथ डेलीगेशन में बतौर डेलीगेट काम किया। फिर इशिता MNC में एनालिस्ट बनीं, जिसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related