पिछले चार माह में जिला पुलिस ने की गांजा तस्करों के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। जिला पुलिस और सायबर से ने पिछले चार माह में रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए 85 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर के लगभग 35 क्विंटल गांजा आरोपियों से जप्त किया गया  है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद गांजा की कीमत 8 करोड़ 15 लाख 25 हजार बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक  पिछले चार माह में जिला पुलिस ने 41 गांजा तस्करी के मामले दर्ज किया है। जो अपने आप में महासमुंद जिले में रिकॉर्ड है। इस 41 प्रकरण में 34 वाहन जप्त किया गया  है। जिसकी कीमत एक करोड़ 3 लाख रुपए बताई गई है।

महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि महासमुंद जिला उड़ीसा प्रांत से लगा हुआ है। उड़ीसा प्रांत से लगातार गांजा की तस्करी की जाती है। महासमुंद जिला पुलिस सतत जिले के बॉर्डर वाले इलाकों में निगरानी रखी हुई हैं और सतत वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिसका नतीजा है कि महासमुंद जिला पुलिस और सायबर सेल की टीम पिछले चार माह में इतनी बड़ी कार्रवाई करने में कामयाब हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related