CG BIG NEWS : सीएम भूपेश बघेल के मुरीद हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, खूब की तारीफ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Praveen Togadia, president of the International Hindu Council, admires CM Bhupesh Baghel, praises a lot

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफों के पुल बांधे हैं. हिंदूवादी नेता ने कहा कि हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है, जहां राम वनगमन पथ पर काम हुआ है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के हित में किसी भी दल के नेता काम करते हैं तो उनकी भी तारीफ होनी चाहिए. चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस या फिर कोई और दल हो. प्रवीण तोगड़िया को छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना भी पसंद आई.

बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश में हिंदू खतरे में है. देश में गौ-हत्या, धर्मांतरण और हिंदू पर हमला हो रहा है. हम चिंतित हैं कि रामनवमी पर ही हमले क्यों होते हैं, हिंदू ही क्यों मारे जाते हैं? ईद और मोहर्रम पर तो कभी हमले नहीं होते. अब बचे हुए भारत में हिंदुओं को बचाने का संघर्ष चल रहा है.

गौ-हत्या पर बने कानून –

गौ-हत्या को लेकर तोगड़िया ने कहा, गौ हत्या बंदी का कानून जब तक देश में लागू नहीं होगा, गौ-हत्या बंद नहीं होगी. यह कानून बनना ही चाहिए. जिस तरह धारा 370 को हटाया गया, उसी तरह केंद्र सरकार गौ-हत्या पर भी सख्त कानून बनाए. कोई भी हिंदू भूखा न रहे, बेरोजगार न हो और किसानों को फसल के उचित दाम मिलें. ऐसा ही हिंदू राष्ट्र होने की कल्पना की है.

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG UNIVERSITY: कई डिपार्टमेंट के एचओडी बदले गए! 

CG UNIVERSITY: HODs of several departments have been changed!     बिलासपुर:...

CHHATTISGARH : राहुल गांधी पर CM साय का पलटवार

CHHATTISGARH : CM Sai's counterattack on Rahul Gandhi रायपुर। महाराष्ट्र...