बेकाबू ट्रक ने 8 से 10 लोगों को रौंदा, एक बुजुर्ग की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना इलाके में आज देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने 4 से 5 लोगों को रौंदा जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक के मालिक से बात कर ली है।

रविवार देर शाम एक बेकाबू ट्रक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के आगे हाई स्कूल मार्ग पर तीन चार कार व सात आठ दो पहिया वाहन को ठोकर मार कर एक दुकान के अंदर घुस गई है, हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है वहीं चार पांच लोग घायल हैं। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची है। तिल्दा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को चपेट में लेते हुए एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

ट्रक सेठिया ट्रांसपोर्ट रायपुर की बताई जा रही है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 8 बजे की है। खाली ट्रक तेज रफ्तार से लहराते हुए आ रही थी, इसी बीच टॉकीज के पास उन्होंने एक कार को चपेट में लेते हुए एक सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. इस हादसे के बाद शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और एक-एक कर आधा दर्जन से भी अधिक वाहनों को टक्कर मारते हुए 2 और लोगों को कुचल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक के मौत का तांडव को देखते हुए आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक अफरा तफरी मची रही। आखरी में ट्रक एक टीवी फर्नीचर दुकान में घुस गई। जहां चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना रात की होने की वजह से सड़क पर भीड़ कमती वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी पुलिस ने चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related