गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में आए नन्हे मेहमानः सफेद शेरनी मीरा ने 3 शावकों को दिया जन्म, 2 पीले और एक सफेद शावक, तीनों स्वस्थ, डॉक्टर करेंगे निगरानी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में नन्हें मेहमान आए हैं। सफेद शेरनी मीरा ने 3 शावकों को जन्म दिया है, जिनमें 2 पीले और एक सफेद शावक शामिल है। मादा मीरा और नर लव के जोड़े से तीसरी बार शावकों का जन्म हुआ है। चिड़ियाघर में जन्म लेने वाले तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए है। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक तीन शावकों को जन्म की जैसे ही जानकारी लगी वैसे ही उन्होंने इन नन्हे शावकों पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है ताकि उनके स्वास्थ्य की पल-पल की जानकारी मिलती रहे।शावकों को 42 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा, जिनकी निगरानी वन्यप्राणी विशेषज्ञ करेंगे। इसके साथ ही टाइगर मीरा की डाइट में भी विशेष बदलाव किया गया है ताकि वह अपने नन्हे शावकों को अच्छे से फीडिंग करा सके। डेढ़ महीने में यह दूसरा मौका है जब चिड़ियाघर में मादा टाइगर के नन्हे शावकों जन्म दिया है पहले 5 मार्च को मादा टाइगर दुर्गा ने दो शावकों को जन्म दिया था, जिसके बाद 20 अप्रैल को टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गांधी प्राणी उद्यान में टाइगरों की कुल संख्या 10 हो गई है। मादा शेरनी मीरा का जन्म भी 2013 में चिड़ियाघर में हुआ थाजानकारी गौरव परिहार- जू क्यूरेटर, चिड़ियाघर ने दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related