राइस मिल में लगी भीषण आग, बारदाने और धान जलकर राख, 6 घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने पाया काबू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग ज़िले के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रखुरी में स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्री ( राइस मिल ) में भीषण आग को 6 घंटे तक कल रात 10:15 बजे से लेकर आज सुबह 4:15 बजे तक किए गए कड़े मशक्कत के बाद फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया है। करीब 15 गाड़ी पानी एवं फॉर्म की बौछार की गई एवं आग को गोदाम तक जाने से रोका गया इस भीषण आगजनी में जान माल की बड़ी हानि हुई है।फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार कल रात 10:16 बजे के लगभग सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रखुरी में स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्री ( राइस मिल ) में भीषण आग लग गई है।इस पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन टीम को राइस मिल के लिए रवाना हुई और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने 6 घंटे की कड़ी मशक़्क़त से 15 गाड़ी पानी एवं फ़ोम की मदद से आग पर क़ाबू पाया और आग को आगे के गोदाम पर बढ़ाने से रोक लिया गया।ज़िले में एक बड़ा हादसा हुआ और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया।आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related