CG BREAKING: ED can make a big arrest anytime! Many white-collar faces are circling the High Court
रायपुर। ED पिछले लंबे समय से कारोबारियों और राजनेताओं का पिछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो ईडी अभी शांत नहीं हुआ है। कुछ बड़े चेहरों को उठाकर पूछताछ करने के फिराक में है। जिसकी जानकारी सफेदपोश लोगों को हो गई है। जिससे बचने सफदेपोश हाईकोर्ट के चक्कर काटे देखे जा रहे हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि सफेदपोश लोगों को हाईकोर्ट से राहत मिल जाती हैं या गिरफ्तारी का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि प्रदेश में ED की कार्यवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार रुक-रुक कार्यवाही होती ही जा रही है। इस पर सत्ता और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर भी होते रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री का मानना है कि छत्तीसगढ़ सहित सभी विपक्षी राज्यों में ईडी को चुनावी कमान सौंपी गई है, जिसके चलते बार-बार कार्यवाही हो रही है।

