ताइवान के चारों ओर चीनी विमानों और युद्धपोतों का घेरा! जानिए क्या है ड्रैगन का नया गेम प्लान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

चीन एक बार फिर अपनी दादागीरी दिखाते हुए ताइवान को डराने की कोशिश कर रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक चीन अपने लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों से ताइवान की घेराबंदी कर रहा है। ताइवान ने 13 चीनी विमानों और 3 युद्धपोतों का पता लगाया है जो उसके चारों ओर चीन ने तैनात किए हैं। दरअसल, चीन अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के बीच हुई बैठक से बौखलाया हुआ है। अब उसने ताइवान के चारों ओर अपने युद्धक विमानों को तैनात कर दिया है और उसे डराने की कोशिश कर रहा है।

तीन दिनों का सैन्य अभ्यास

अमेरिका और ताइवान की नजदीकी के मद्देनजर अचानक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के आसपास तीन दिनों का सैन्य अभ्यास करने का फैसला लिया। ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के अमेरिका की यात्रा से लौटने के बाद चीन ने सैन्य अभ्यास का ऐलान कर दिया।

केविन मैक्कार्थी और साई इंग-वेन की बैठक

चीन के कड़े विरोध के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी के साथ साई की यह बैठक हुई। इस पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि यह एक ‘खयाली पुलाव’ है कि बीजिंग ताइवान को लेकर अपने रुख में समझौता करेगा। ताइवान की राष्ट्रपति और अमेरिकी अधिकारियों के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका-चीन संबंध ऐतिहासिक निम्न स्तर पर पहुंच गया है तथा ताइवान एवं चीन के बीच तनाव बढ़ गया है।

चीन का गेम प्लान

दरअसल, चीन का यह प्लान है कि किसी भी तरह से ताइवान और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकी को खत्म किया जाए। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीनों में हुए राजनीतिक और सैन्य मुहिम को लेकर चीन घबराया हुआ है। अमेरिका लगातार ताइवान के पक्ष में बयान दे रहा है वहीं चीन बार-बार दोनों देशों को आंखें दिखा रहा है। लेकिन सैन्य अभ्यास के नाम पर चीन ने एक बार फिर ताइवान को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की कोशिशों को झटका लग सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related